फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: रजिस्ट्री कार्यालय में पकड़े गए चार लोगों के खिलाफ एसडीएम ने दर्ज कराई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। रजिस्ट्री कार्यालय में अनधिकृत रूप से घूमते पकड़े गए चार लोगों के खिलाफ एसडीएम सदर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें कहा गया है कि चारों लोग बिना किसी कारण घूमकर लोगों से वसूली कर रहे थे। पूछताछ करने पर अधिकारियों के साथ अभद्रता भी की गई।
विज्ञापन

शनिवार को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ऋतु पूनिया की अध्यक्षता में सदर तहसील में समाधान दिवस चल रहा था। इसके बाद दोपहर एक बजे उन्होंने रजिस्ट्रार कार्यालय पर छापा मारा। निरीक्षण के दौरान सरकारी कर्मियों के अलावा अन्य कई लोग घूमते मिले।
मौके से ही छह लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया। अब इस मामले में एसडीएम सदर देवेंद्र सिंह की ओर से कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया है कि निरीक्षण के दौरान प्रेमपाल निवासी बहेड़ी जनपद बरेली, प्रदीप कुमार निवासी ग्राम ललौरीखेड़ा, संतोष कुमार निवासी मोहल्ला शिवनगर काॅलोनी और एहतेशाम निवासी कमल्ले का चौराहा अनावश्यक रूप से रजिस्ट्री कार्यालय में घूमते मिले थे।
विज्ञापन

चारों व्यक्तियों से कार्यालय परिसर में आने का कारण पूछने पर उन्होंने कोई स्पष्ट उत्तर नहीं दिया। साथ ही चारों व्यक्तियों के रजिस्ट्री कार्यालय में सरकारी कार्य के लिए आने वाली लोगों से कार्य कराने के बदले में अवैध वसूली की बात भी सामने आई। पूछताछ के दौरान इन लोगों ने अभद्र व्यवहार की कोशिश भी की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें