गजरौला। गजरौला कला सहराई में जरा सी बारिश के कारण जलभराव से 40 घरों के प्रभावित होने की जानकारी के बाद एसडीएम सदर आशुतोष गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को परखा। ग्रामीणों से बातचीत कर समस्या के बाबत जानकारी जुटाई। इसके बाद जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए जरूरी कदम उठाने का आश्वासन दिया। संवाद