फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: आतिशबाजी की दुकानों पर सुरक्षा के संसाधन देखने पहुंचे एसडीएम

विज्ञापन
आतिशबाजी की दुकानो का निरीक्षण करते एसडीएम । संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। दिवाली को लेकर रामलीला मैदान में आतिशबाजी की दुकानें लगी हैं। प्रशासन की ओर से 196 लोगों को अस्थायी लाइसेंस जारी किए गए हैं। दुकानों पर सुरक्षा संबंधित संसाधनों का एसडीएम सदर ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हर दुकान पर टिन की दीवार लगाने और आग बुझाने के पर्याप्त संसाधन रखने के दुकानदारों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

दिवाली पर आतिशबाजी की दुकानों को लगानेे के लिए लाटरी सिस्टम से 196 लोगों को अस्थायी लाइसेंस जारी किए गए हैं। सभी ने बृहस्पतिवार से रामलीला मैदान में दुकानों को लगाना शुरू भी कर दिया है। ऐसे में पूरा मैदान शुक्रवार को बारुद के ढेर पर आ गया है। दुकानों पर सुरक्षा के मानकों को लेकर एसडीएम सदर देवेंद्र सिंह ने टीम के साथ रामलीला मैदान में पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों से एक दूसरी दुकान से दूरी बनाने और बीच में टिन की दीवार बनाने के निर्देश दिए।
इसके अलावा सभी दुकानदारों को आग बुझाने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी और रेत सहित अन्य संसाधन रखने के निर्देश दिए। चेतावनी दी कि यदि संसाधन पूरे नहीं मिले तो लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा। एसडीएम ने बताया कि रामलीला मैदान में दुकानें लग रहीं हैं। सभी को कड़े निर्देश जारी किए गए हैं। जहां पर सुरक्षा के मानकों का पालन नहीं किया जाएगा उसका लाइसेंस रद्द किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें