ज्ञान इटरनेशनल स्कूल में आयोजित दीपावली कार्यक्रम में बच्चो ने सजाई रंगोली । स्रोत - स्कूल
पीलीभीत। ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल में दिवाली पर कक्षा प्री-नर्सरी से पांच तक के बच्चों ने दीप सजाए। कक्षा छह से आठ तक बच्चों ने आकर्षक पोस्टर बनाकर लोगों को सावधानीपूर्वक दिवाली मनाने का संदेश दिया।
कक्षा नौ के बच्चों ने रंगोली प्रतियोगिता कराई गई। स्कूल प्रबंधक देवेंद्र सिंह छाबड़ा ने बच्चों को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए महत्व को समझाया। प्रधानाचार्य पूजा छाबड़ा ने बच्चों को त्योहार की महत्ता समझाई। संवाद