फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: स्काउट-गाइड रैली शुरू, हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

विज्ञापन
पीलीभीत के ड्रंमड राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित जनपदीय स्काउट गाइड रैली के शुभारंभ पर सांस्कूतिक
विज्ञापन
पीलीभीत। ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को तीन दिवसीय 42वीं जनपदीय स्काउट गाइड रैली का शुभारंभ हुआ। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

रैली का शुभारंभ मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट व मुख्यायुक्त विजय वर्धन तोमर और प्रशिक्षु सीओ उपासना पांडेय ने दीप प्रज्ज्वलित और ध्वजारोहण के साथ किया। इसके बाद समस्त स्काउट-गाइड टीमों ने सलामी दी।
रैली में ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल की क्षितिज सक्सेना टीम की ओर से स्वागत गीत, अंगूरी देवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर की टीम की ओर से मां सरस्वती की वंदना के अलावा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। रैली में 23 विद्यालयों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

इस मौके पर सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त बरेली मंडल नेहा कटियार, बीएसए अमित कुमार, रैली संयोजक संतोष कुमार, सह संयोजक सुमन देवी, अजय चौहान, जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट/नोडल अधिकार रैली सचिन सक्सेना, रैली संचालक जिला संगठन आयुक्त स्काउट अभिषेक पांडे, जिला संगठन आयुक्त गाइड शालिनी पांडे, सहायक आयुक्त स्काउट भानु प्रताप सिंह, सहायक आयुक्त गाइड शोभा वर्मा, आईटी कोआर्डिनेटर अभिषेक प्रजापति, जिला स्काउट मास्टर बेसिक वीर सिंह, बेसिक गाइड कैप्टन परिणीता सिन्हा आदि मौजूद रहे।

पीलीभीत के ड्रंमड राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित जनपदीय स्काउट गाइड रैली के शुभारंभ पर सांस्कूतिक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें