स्काउट्स और गाइड्स के तत्वावधान में चल रहे तृतीय सोपान शिविर के तहत नेहरू पार्क में अभियान चलाकर साफ-सफाई की गई।
शहर स्थित स्काउट भवन में चल रहे शिविर में शुक्रवार को प्रशिक्षकों द्वारा प्राथमिक चिकित्सा की जानकारी दी गई। रोवर्स रेंजर्स को नक्शा बनाने, अनुमान लगाने के बारे बताया गया। खोज के चिन्हों के माध्यम से नेहरू पार्क तक हाईक का आयोजन किया गया। पार्क में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ सफाई की गई और लोगों से पार्क में सफाई व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। इस दौरान जल संरक्षण पर निबंध व पोस्टर प्रतियोगिता हुई। पोस्टर प्रतियोगिता में शैली शर्मा, सुमनलता, प्रियांशु, आफताब हुसैन, अंकित बाबू, रोहित गंगवार व निबंध प्रतियोगिता में शालिनी, रूबी, पूजा, सोपी, प्रियंका वर्मा, कंचन वर्मा, साक्षी शर्मा, प्रतीक्षा गंगवार, ममता, राकेश, यशपाल, आदेश कुमार, अमरपाल ने भाग लिया। संचालन जिला स्काउट गाइड सचिव सतेंद्र मोहन शर्मा व अभिषेक पांडेय ने किया। शिविर का समापन 31 जनवरी को होगा।