फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सात से स्कूल स्तर पर होगी विज्ञान प्रतियोगिता, तैयारियों में जुटे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। बेसिक स्कूलों में स्कूल स्तर पर विज्ञान प्रतियोगिता सात अक्तूबर से होगी। इसके लिए विद्यार्थी तैयारी में जुट गए हैं। 10 अक्तूबर से संकुल स्तर पर विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे। विद्यार्थी विज्ञान के मॉडल बनाने के लिए जुट गए हैं।
विज्ञापन

बेसिक स्कूलों के विद्यार्थियों में विज्ञान विषय के प्रति रुचि पैदा करने के लिए शासन ने बच्चों के बीच प्रतियोगिता कराने के डायट प्राचार्य को निर्देश जारी किए थे। शासन से मिले दिशा निर्देशों के तहत डायट प्राचार्य महेंद्र कुमार सिंह ने जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को निर्देश जारी किए हैं।
इसमें कहा गया है कि विद्यालय स्तर पर प्रतियोगिता कराई जाए। इसके बाद दस अक्तूबर से 15 तक संकुल स्तर पर प्रतियोगिता होगी। इसके बाद 16 से 19 अक्तूबर तक ब्लॉक स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाएगा। 25 अक्तूबर को डायट बीसलपुर में जिला स्तर की प्रतियोगिता होगी। प्राचार्य ने निर्देश दिए है कि ब्लॉक स्तर पर चयनित विद्यार्थियों की सूची उनको 25 तक भेज दिया जाए। प्रतियोगिता के लिए बच्चों ने तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें