फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दौड़ प्रतियोगिता में अनस व रोहित आए प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलसंडा। उच्च प्राथमिक विद्यालय गौहनिया में खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें बच्चों ने पूरे दम खम से प्रतिभाग किया। बच्चों को पुरस्कृत भी किया। प्रतियोगिता में बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में अनस, 100 मीटर दौड़ में रोहित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन




बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में क्रांति देवी और 100 मीटर दौड़ में वंदना प्रथम रहीं। उच्च प्राथमिक विद्यालय बालक वर्ग में 100 मीटर दौड़ में शिवा शर्मा, 200 मीटर व 400 मीटर दौड़ में मोहम्मद अरमान प्रथम रहे। बालिका वर्ग की 100 व 200 मीटर दौड़ में मुस्कान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में रवि कुमार व ऊंची कूद में इशमा प्रथम आईं। गोला फेंक में शीतल व अभिषेक प्रथम रहे। वहीं चक्का फेंक में आकिब व इशमा पहले स्थान पर रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें