पीलीभीत। लगातार हो रही बारिश और स्कूलों में जल भराव के मद्देनजर जिला प्रशासन में स्कूलों की छुट्टी को आगे बढ़ा दिया है। इसको लेकर डीएम ने आदेश जारी किया। जिसमें कक्षा एक से आठ तक के परिषदीय विद्यालय, उच्च प्राथमिक, सहायता प्राप्त, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय और समस्त बोर्ड के मान्यता प्राप्त विद्यालयों में दो और 3 सितंबर का भी अवकाश घोषित किया गया। संवाद