फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंबाईन मशीन से कुचलकर छात्रा की मौत

Fri, 07 Apr 2017 11:27 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव रढ़ैता में गुरुवार देर शाम कंबाईन मशीन से कुचलकर एक छात्रा की मौत हो गई। इसका पता लगने पर घर कोहराम मच गया। रढ़ैता गांव निवासी राजाराम मौर्य ने बताया कि उनकी पुत्री नौ वर्षीय प्रियंका गुरुवार शाम गांव के बाहर बेर तोड़ने गई थी। प्रियंका एक खेत की मेढ़ पर बैठकर बेर खाने लगी। उसी खेत में कंबाईन मशीन द्वारा गेहूं की कटाई की जा रही थी। तभी चालक ने मेढ़ के पास कंबाईन मशीन को बैक किया। उसी दौरान प्रियंका की कंबाईन मशीन से कुचल गई और उसने मौके पर दम तोड़ दिया। कंबाईन बच्ची की चीख सुनकर कंबाईन मशीन चालक को हादसे की जानकारी हुई। सूचना मिलते ही घर के लोग मौके पर रोते बिलखते पहुंचे। बच्ची के पिता राजाराम, मां नन्हीं देवी, दादा नोखेलाल, दादी सावित्री देवी, भाई संजीव, राजीव, कुलदीप, सुरजीत और बहन रागिनी का रोते रोते बुरा हाल है। शुक्रवार को गमगीन माहौल में शव दफना दिया गया। प्रियंका गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा दो की छात्रा थी। प्राथमिक विद्यालय में भी दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें