फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत में हादसा: बिजली के खंभे से टकराई स्कूल वैन, 10 बच्चे घायल... मंदिर की दीवार भी टूटी

Wed, 27 Aug 2025 12:14 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

बरखेड़ा क्षेत्र के भोपतपुर गांव में स्कूल वाहन से फिर हादसा हो गया। बच्चों को लेकर जा रही स्कूल वैन बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने बच्चों को वैन से निकाला। 10 बच्चे घायल हुए हैं। 
विज्ञापन
बिजली के खंभे से टकराई स्कूल वैन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के बरखेड़ा थाना क्षेत्र में स्कूली बच्चों को लेकर जा रही वैन बुधवार सुबह भोपतपुर गांव में बिजली के खंभे से टकरा गई। इससे कई बच्चों को हल्की चोट आई है। एक बच्ची गंभीर घायल हुई है। सभी बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं वैन की टक्कर से मंदिर की दीवार भी टूट गई। पुलिस ने वैन चालक को हिरासत में लिया है। जिस घर में मंदिर बना है, उसके मालिक ने चालक के खिलाफ तहरीर दी है। 

विज्ञापन

बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव परेवा अनूप के सात और पैनिया रामकिशन के तीन बच्चों को लेकर निजी वैन चालक बरखेड़ा के रेनबो स्कूल जा रहा था। गांव भोपतपुर के अंदर मुख्य मार्ग पर वैन बिजली के खंभे से टकरा गई। सड़क किनारे बने मंदिर को दीवार भी टूट गई। हादसा होते ही मौके पर चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों ने बच्चों को वैन से बाहर निकाला। 

यह भी पढ़ें- UP: छांगुर जैसा एक और गिरोह सामने आया, प्रभात का खतना कराने की तैयारी में था मौलाना; पुलिस ने पहुंचकर बचाया
 
विज्ञापन

पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया 
सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और वैन चालक आकाश को थाने ले आई। उधर, हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन पहुंच गए। बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद घर ले गए। गंभीर घायल बच्ची को किसी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्कूली वाहन से हादसे की यह एक सप्ताह में दूसरी घटना है। पूर्व में हुए हादसे में छह बच्चे घायल हुए थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें