फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में हंगामा कर शिक्षक के खिलाफ किया प्रदर्शन

Tue, 12 Jan 2016 07:39 PM IST
ghunghacai
विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रों की पिटाई से क्षुब्ध बच्चों और अभिभावकों ने कसगंजा के जूनियर हाईस्कूल में हंगामा कर शिक्षक के खिलाफ प्रदर्शन किया। भारी हंगामा पर शिक्षक स्कूल से खिसक लिए। प्रदर्शनकारियों ने शिक्षक को हटाने की मांग की।
विज्ञापन

हंगामा करने वाले बच्चों और अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल में तैनात शिक्षक कई दिनों बाद मंगलवार को स्कूल पहुंचे थे। गांव के कुछ लोग और कक्षा सात के छात्र अजय, योवन ने कई दिन बाद स्कूल पहुंचने पर शिक्षक को टोक दिया। आरोप है कि तब शिक्षक ने दोनों बच्चों की जमकर पिटाई कर दी। बच्चों की पिटाई की जानकारी मिलने पर गांव निवासी नेत्री कमला मिश्रा के नेतृत्व में कई अभिभावक स्कूल पहुंचे और हंगामा करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस पर ड्रेस वितरण की तैयारी में जुटे शिक्षक लोगों का आक्रोष देख स्कूल से खिसक लिए। प्रदर्शनकारियों ने शिक्षक पर कई-कई दिन स्कूल न आने, डेढ़ माह से एमडीएम बच्चों को न बांटने आदि का आरोप लगाते हुए हटाने की मांग की।
प्रदर्शन करने वालों में कमला मिश्रा, कुंदनलाल, रमेश चंद्र, धर्मेंद्र, राजू, राकेश, पारस, मुकेश, नरेश, मनोज, गौरव, राजेश आदि थे। उधर, शिक्षक मुरारी लाल भारती ने स्कूल से अक्सर गैरहाजिर रहने के आरोप को निराधार बताया। उन्होंने बताया कि खाद्यान्न न मिलने से एमडीएम का वितरण नहीं हो पा रहा है। इसकी सूचना अफसरों को पहले ही दे चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें