फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में मनाया गया शिवरात्रि पर्व

Tue, 17 Feb 2015 12:11 AM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
 लायंस बाल विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल व ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल में शिवरात्रि पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया।
विज्ञापन

लायंस स्कूल में सोमवार को हुए कार्यक्रम में कक्षा केजी के बच्चों ने धार्मिक झांकियों का प्रदर्शन किया। बच्चों ने शिव-पार्वती, गणेश, कार्तिकेय, भगवान विष्णु, नंदी आदि का रुप धारण कर वाहवाही लूटी। शिव बारात का भी मंचन किया गया। बच्चों ने बम बम भोले मस्ती में डोले गीत पर डांस प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य रमेशचंद्र सेमवाल ने बच्चों को शिवरात्रि पर्व के महत्व की जानकारी दी। इस मौके पर हेड मिस्ट्रेस वीना अरोरा, रेनू राठौर, शुचि बंसल आदि मौजूद रहीं। ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल में शिवरात्रि स्पेशल एक्टीविटी का आयोजन हुआ। प्लेग्रुप, पीएनसी व एनसी के तनिशा, ऐश्वर्या, श्रुति, श्रेष्ठ, हरशरण, रमनप्रीत, कृष्णा, सिद्धार्थ, रिश्तिा, अभि, आरोग्य, मंशा, वंशिका, अथर्व, कौशतुभ आदि ने देवी देवताओं के स्वरुपों में पहुंचकर वाहवाही लूटी। जिसमें प्ले ग्रुप में तनिशा, ऐश्वर्या, प्रकुल, पीएनसी में श्रुति, श्रेष्ठ, आराध्य, पीएनसी बी में मंशा, कौश्तुभ, वंशिका, नर्सरी में पंखुरी, नैंसी, आस्था, नर्सरी बी में आशी, गौरांशी, गुरतेज ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। बच्चों ने शिवरात्रि पर्व से जुड़ी पौराणिक कक्षाएं सुनाई। प्रबंधक देवेंद्र सिंह छाबड़ा और प्रधानाचार्य पूजा छाबड़ा ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें