ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिला सचिव सत्यप्रकाश बिट्टू और प्रशिक्षक संजना भारती ने बच्चों को ताइक्वांडो का प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षकों ने बच्चों द्वारा इस संबंध में पूछे गए सवालों के संतोषजनक जवाब भी दिए। प्रशिक्षकों द्वारा बच्चों को टाइल्स तोड़ने का दिया गया। प्रशिक्षण शिविर स्कूल के प्रबंधक चंद्रपाल मौर्य के निर्देशन में लगा। इस मौके पर स्कूल स्टाफ के उमेश रस्तोगी, ऊषा गंगवार, विश्राम सिंह, रोली मिश्रा, राहुल गंगवार, ज्ञानेंद्र कुमार और कपिल सक्सेना भी मौजूद रहे।