फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शिक्षिका के परिजनों ने छात्रा को कमरे में बंद कर पीटा... वीडियो भी बनाया; आहत होकर दी जान

Sat, 22 Nov 2025 02:36 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत के हजारा क्षेत्र की रहने वाली छात्रा को शिक्षिका के परिजनों ने बुरी तरह प्रताड़ित किया था। आरोप है कि छात्रा को कमरे में बंद कर पीटा। उसका वीडियो बनाया और धमकी दी। इससे आहत होकर छात्रा ने जहर खाकर जान दी थी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के हजारा क्षेत्र में फुसलाकर ले जाई गई शिक्षिका का पता लगाने के लिए छात्रा को कमरे में बंद करके खूब पीटा गया था। घटना की शिकायत पर पूरे परिवार पर झूठा मुकदमा दर्ज कराकर जेल भिजवाने की धमकी शिक्षिका के पिता ने दी थी। घर में घुसकर भी मारपीट की गई थी। इतना सब कुछ हुआ था, इसी कारण किरन ने जहर खाकर आत्महत्या की। छात्रा को धमकाने के आरोपी खजुरिया पुलिस चौकी इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई न होने से भी लोगों में रोष है। 

विज्ञापन


हजारा थाना क्षेत्र की 15 वर्षीय छात्रा ने प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर बृहस्पतिवार को आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने छात्रा की मां की ओर से लखीमपुर खीरी के शारदापुरी गोविंदनगर निवासी शिक्षिका के पिता, मां और दो भाइयों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इसमें कहा गया कि किरन शिक्षिका के स्कूल में पढ़ती थी। शिक्षिका किसी युवक के साथ चली गई, वह अपने पिता के स्कूल में ही पढ़ाती थी। 

वीडियो बनाने का भी आरोप 
उसका पता लगाने के लिए शिक्षिका के पिता, मां और भाइयों ने छात्रा को कमरे में बंद कर पिटाई की। शिकायत पर उसके पूरे परिवार को झूठे मुकदमा में जेल भिजवाने की धमकी दी। पीड़ित के परिजनों ने छात्रा का वीडियो बनाने का भी आरोप लगाया गया है। आरोपियों ने छात्रा को घर में घुसकर भी पीटा था और धमकाया था। इस प्रताड़ना से परेशान होकर किरन ने बृहस्पतिवार को जहर खाकर आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन


शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद छात्रा का शव परिजन को सौंप दिया गया। इस दिन अंतिम संस्कार नहीं किया गया, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। हालांकि एकत्र लोगों में इस घटना को लेकर काफी गुस्सा दिखा। उन्होंने लखीमपुर खीरी के संपूर्णानगर थाने की खजुरिया पुलिस चौकी के प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर भी रोष जताया। 

विज्ञापन

शुक्रवार को नहीं हो सका अंतिम संस्कार 
आरोप है कि चौकी प्रभारी ने छात्रा की मां को फोन करके उससे बात कराने का दबाव बनाया था। एसओ शरद यादव ने बताया कि छात्रा की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट नहीं हो सका। उसका विसरा सुरक्षित किया गया है। उन्होंने बताया कि खजुरिया पुलिस चौकी इंचार्ज के खिलाफ कुछ लोगों ने लिखित शिकायत की है। शिकायती पत्र उच्च अफसरों को भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को सूर्य अस्त होने के चलते छात्रा का अंतिम संस्कार नहीं किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें