पीलीभीत के बिलसंडा में कक्षा दस की छात्रा का शव मंगलवार को कमरे में चुन्नी के सहारे कुंडे से लटका मिला। पिता को खेत से लौटने के बाद घटना की जानकारी हुई। घटना के बाद से परिजन बदहवास हैं। सूचना के बाद थाना बिलसंडा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बिलसंडा क्षेत्र के गांव करैली निवासी संजय सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह करीब आठ बजे उसका 12 वर्षीय पुत्र आयुष परीक्षा देने के लिए स्कूल चला गया। मां नन्ही देवी पड़ोस में ही आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने गईं थीं। करीब नौ बजे वह भी फसल की देखरेख के लिए खेत की ओर निकल गए। घर में पुत्री सारिका (16) अकेली थी।