पीलीभीत जिले के 11216 सामान्य और अनुसूचित जाति के छात्रों के खातों में छात्रवृत्ति भेजी गई है। शासन ने छात्रवृत्ति के लिए चार करोड़ रुपये जारी किए थे। यह छात्रवृत्ति पूर्व दशम एवं दशमोत्तर की है।
शासन की ओर से स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को शुल्क प्रतिपूर्ति दी जाती है। इसके लिए छात्रों द्वारा दस्तावेजों सहित ऑनलाइन आवेदन किया जाता है। पिछले वित्तीय साल की योजना के पात्र छात्रों के खातों में समाज कल्याण विभाग की ओर से शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के तहत छात्रवृत्ति उनके खातों में भेजी गई है।
Budaun: बरेली-मथुरा हाईवे से हटेंगे नौ धर्मस्थल, आवासीय और व्यावसायिक भवनों पर भी लगाए गए निशान
समाज कल्याण विभाग के अनुसार पूर्व दशम छात्रवृत्ति जिले के 1215 सामान्य जाति के विद्यार्थियों के खातों में 33 लाख 21 हजार रुपये भेजी गई है। इसी वर्ग के दशमोत्तर एवं अन्य दशमोत्तर छात्रवृत्ति के रूप में 2699 विद्यार्थियों के खातों में 21 लाख 25 हजार रुपये भेजे गए हैं तो अनुसूचित जाति के 2695 छात्रों के खातों में 29 लाख 77 लाख हजार रुपये भेजे गए हैं। दशमोत्तर छात्रवृत्ति का लाभ 4607 छात्रों को मिला है। इसके लिए उनके खातों में 124.35 लाख रुपये भेजे गए हैं।
जिला समाज कल्याण अधिकारी के विपिन कुमार वर्मा ने बताया कि सामान्य व अनुसूचित जाति श्रेणी के 11216 विद्यार्थियों के खातों में छात्रवृत्ति भेजी गई है। अभी कुछ विद्यार्थी बचे हैं।