फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो माह पहले बना नाला घटिया निर्माण के चलते दूसरी बार ढहा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। ग्राम पंचायतों में सरकारी धन का दुरुपयोग किस कदर हो रहा है, इसके लिए कहीं दूर जाने की जरूरत नहीं। शहर से सटी ग्राम पंचायत नौगवा पकड़िया में यह आसानी से देखा जा सकता है। यहां दो माह पहले 25 लाख रुपये की लागत से बना नाला घटिया निर्माण सामग्री के चलते दो बार ढह चुका है। जिम्मेदार अफसर उसे देखकर भी अनदेखा कर रहे हैं। ग्रामीणों ने मामले की शिकायत सीडीओ से की है।
विज्ञापन

ललौरीखेड़ा ब्लॉक की शहर से सटी ग्राम पंचायत नौगवा पकड़िया आबादी के लिहाज से काफी बड़ी है। इसके चलते यहां विकास कार्य के लिए ज्यादा धनराशि दी जाती है। ग्राम पंचायत में विकास कार्यों में धांधली के आरोप लंबे अरसे से लगते आ रहे हैं। इस मामले की कई बार शिकायतें भी हो चुकी हैं, मगर, घपलेबाजों के रसूख के आगे यहां सरकारी मशीनरी बेअसर है। इस ग्राम पंचायत में करीब दो माह पूर्व करबला रोड पर करीब 750 मीटर लंबे नाले का निर्माण कराया गया था। निर्माण के दौरान ही घटिया सामग्री लगाने के आरोप लगे थे। इसकी शिकायत तत्कालीन डीपीआरओ से भी की गई थी, मगर अफसरों की अनदेखी के चलते यह नाला भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। नाला निर्माण हुए अभी दो माह भी नहीं बीत पाए थे कि करबला के समीप यह नाला एक तरफ से ढह गया। अफसरों से शिकायत की गई तो प्रधान और सचिव ने जोड़तोड़ कर ठीक करा दिया। दो दिन पूर्व यह नाला दोबारा एक तरफ से ढह गया। नाले का सारा गंदा पानी एक खाली प्लॉट में जमा हो रहा है। खास बात यह है कि ग्रामीण इस नाले की वीडियो भी अफसरों के मोबाइल फोन पर भेज रहे हैं। इसके बावजूद मामले में कार्रवाई नहीं हो रही।
इस मामले की जानकारी नहीं है। नया नाला दो महीने में गिरना गलत है। इस मामले को दिखवाया जाएगा। जांच में गड़बड़ी पाई गई तो दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सरकारी धन का दुरुपयोग किसी को नहीं करने दिया जाएगा। - श्रीनिवास मिश्र, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें