फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसबीआई में कनेक्टिविटी फेल, बीओआई में कैश नहीं

Fri, 18 Nov 2016 11:15 PM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला पीलीभ्ाीत
विज्ञापन
बैंक में बैठे लाोग
विज्ञापन
पांच सौ और हजार के नोट बंद होने के बाद नोट बदली कराना और जमा करना लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। लंबी कतार में लगने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। कहीं कनेक्टिविटी फेल हो रही है तो कहीं बैंक में कैश नहीं है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह भी बैंक खुलने से पहले ही कई बैंक में लंबी लाइन लग गई। हालांकि कर्मचारियों ने अपने समय पर काम शुरू किया। इस बीच पहले नौगवां चौराहा स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में कनेक्टिविटी फेल हो गई। इसके चलते लेनदेन और जमा करने का काम घंटों ठप रहा। इधर तीन दिन से छतरी चौराहा स्थित बैंक ऑफ इंडिया में कैश की व्यवस्था नहीं हो सकी। इसके चलते सिर्फ कैश जमा किया जा सका। स्टेशन रोड स्थित बैंक आफ बड़ौदा में भीड़ बढ़ने पर अतिरिक्त पुलिस बल भेज कर व्यवस्था बनानी पड़ी।


नहीं शुरू हो सके बड़ौदा बैंक के एटीएम
नोटबंदी को करीब दस दिन हो चुके हैं। इसके बाद भी बड़ौदा बैंक के एटीएम शुरू नहीं किये जा सके हैं। सिर्फ बैंकों से ही कामकाज कराया जा रहा है। इसके अलावा एसबीआई, एचडीएफसी आदि बैंकों के एटीएम में प्रतिदिन कैश डाला जा रहा है। लोगों की भीड़ के आगे यह काफी कम साबित हो रहा है।
विज्ञापन


कम दर पर 500 और 1000 के नोट चलाने का क्रम जारी
बंद किए गए नोटों को कम दर पर खरीदने का सिलसिला अभी भी जारी है। इसमें कुछ व्यापारियों के अलावा सट्टा कारोबारी लगे हैं। जो लोगों को हजार रुपये के बदले आठ सौ के हिसाब से रुपये दे रहे हैं। एक दिन पूर्व कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला साहूकारा निवासी सटोरिया नोट कम दर पर खरीदने की सूचना पर पकड़ा था। हालांकि पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। पूरे मामले की छानबीन करने के बजाए पुलिस मामले को टाल गई। इसी तरह अन्य स्थानों पर भी ऐसा ही खेल चल रहा है।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें