अमरिया। धुंधरी के शिव सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में सप्त शक्ति संगम मातृशक्ति सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष गीता मिश्रा, मुख्य अतिथि उपासना शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि सुचि गुप्ता की ओर से संयुक्त रूप से किया गया। विद्यालय की छात्राओं ने वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मुख्य वक्ता कमलेश शर्मा ने कुटुंब प्रबोधन एवं पर्यावरण संरक्षण विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर फिजा बी, कामिनी व निशा ने समूह गीत प्रस्तुत किया, जबकि मंतशा ने रानी लक्ष्मीबाई पर प्रभावी भाषण दिया। कोमल शर्मा ने अहिल्याबाई होलकर, शिवानी ने रानी चेनम्मा, ज्योति मौर्य ने सावित्रीबाई फुले तथा सोनाक्षी ने मोबाइल बच्चों के लिए हानिकारक विषय पर अपने विचार व्यक्त किए।
आरओ से निकलने वाले अतिरिक्त पानी को एकत्र कर घरेलू उपयोग, वाहन धुलाई एवं बागवानी में प्रयोग करने पर भी जोर दिया गया।