बीसलपुर। मोहल्ला दुर्गाप्रसाद मेंं जनता टेक्निकल इंटर कॉलेज के पास बृहस्पतिवार को देर शाम खाटू श्याम का संकीर्तन हुआ। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की, प्रसाद चढ़ाया और तरह तरह की मनौतियां मानीं। श्रद्धालुओं ने इस मौके पर खाटूश्याम की महिमा का बखान भी किया। कार्यक्रम के सिलसिले में सजावट और प्रकाश का विशेष बंदोबस्त किया गया था। कार्यक्रम में सुरेंद्र पाठक, रीना पाठक, संजीव सक्सेना, लक्ष्मी सक्सेना, निहारिका पाठक और जेके पाठक मौजूद रहे। संवाद