केंद्रीय मंत्री के कैंप कार्यालय व कांग्रेस कार्यालय में संजय गांधी की
35वीं पुण्यतिथि मनाई गई। सभी ने स्व. संजय गांधी को श्रृद्धासुमन अर्पित
किए।
केंद्रीय मंत्री मेनका संजय गांधी के कैंप कार्यालय पर मंगलवार को
संजय गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी गई और उनके
पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया गया। कहा गया कि संजय गांधी का इस देश के
लिए योगदान किसी से छिपा नहीं है। यदि आज वह हमारे बीच होते, तो इस देश को
वह भ्रष्टाचार मुक्त विकसित व विश्व का सबसे शक्तिशाली देश बना चुके होते।
इस मौके पर पीआरओ रंजीत कुमार, जिला प्रतिनिधि प्रमोद अग्रवाल,
प्रवक्ता एमआर मलिक, चेयरमैन प्रदीप जायसवाल, डॉ. बांकेलाल गंगवार, छेदालाल
गंगवार, आदित्य अग्रिहोत्री, दीपक पांडे, प्रदीप मिश्रा, टीटू चौहान,
अमिताभ त्रिपाठी, निरोधबिहारी मंडल, मोहित गंगवार, परवेज अंसारी, रमेशलोधी,
मंगलीप्रसाद वर्मा आदि मौजूद रहे।
इधर शहर कांग्रेस कार्यालय पर भी
कांग्रेसियों ने संजय गांधी की पुण्यतिथि मनाई। शहर अध्यक्ष वसुंधरा सुरभि
ने कहा कि संजय गांधी ने युवाओं को पहचान दिलाने के लिए युवा कांग्रेस की
स्थापना की। इस मौके पर उपाध्यक्ष नरेश शुक्ला, असलम अंसारी, विक्रम
सक्सेना, अशोक कुमार, जुनैद खान, सुशीला आर्या आदि मौजूद रहे।