फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुखी के लिए सपा ने खोला अपना पिटारा

Sun, 24 Jan 2016 12:39 AM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाक प्रमुखी के चुनाव के लिए सपा हाईकमान ने पिटारा खोलते हुए प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इनमें महिलाओं को खास तरजीह दी गई है। जिले की सात सीटों में से छह पर महिला प्रत्याशी हैं। पुरूष के नाम एक मात्र मरौरी ब्लाक से प्रत्याशी का नाम घोषित किया गया है।
विज्ञापन

शासन ने पिछले दिनों ब्लाक प्रमुख के चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया था जिसके तहत सात फरवरी को चुनाव होना है। कार्यक्रम जारी होने के बाद सपा जिलाध्यक्ष ने चुनाव लडने के इच्छुक लोगों के आवेदन पार्टी हाईकमान को भेजे थे। शुक्रवार शाम लखनऊ से प्रत्याशियों की सूची कर दी गई जिन्हें शनिवार को सपा जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव ने प्रेस को जारी किया। प्रदेश महासचिव एवं कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप द्वारा सूची में जिले के सातों ब्लाकों के प्रत्याशियों के नाम हैं। इन प्रत्याशियों में छह ब्लाकों में महिला प्रत्याशी हैं जबकि मरौरी ब्लाक से एक मात्र पुरूष प्रत्याशी के रूप में राज्यमंत्री हेमराज वर्मा के छोटे भाई अरूण वर्मा का नाम है। इसके अलावा सूची में दो वर्तमान ब्लाक प्रमुख क्रमश: बीसलपुर से तारावती गंगवार और अमरिया से कौसरजहां का नाम भी शामिल किया गया है।


जिला पंचायत अध्यक्ष की तरह ब्लाक प्रमुख के चुनाव भी पार्टी एकजुटता से लड़ेगी और सभी सीटें जीतेंगी। इसके लिए सभी ब्लाकों के प्रभारी नियुक्त कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

आनंद सिंह यादव, सपा, जिला अध्यक्ष

यह प्रत्याशी तय हुए हाईकमान से
 
अमरिया ब्लाक से कौसरजहां (वर्तमान प्रमुख), मरौरी से अरूण वर्मा (राज्यमंत्री के भाई), ललौरीखेड़ा से रामप्यारी कश्यप (पत्नी प्रेमशंकर), पूरनपुर से राजप्रीति कौर (पत्नी डॉ. सत्येंद्र सिंह), बरखेड़ा से अनीता देवी (पत्नी सोमपाल राना), बिलसंडा से सुमन देवी (पत्नी रामसिंह यादव), बीसलपुर से तारावती गंगवार (वर्तमान प्रमुख)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें