फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक वानिकी निपटेगी जंगली जानवरों से

Fri, 30 Jan 2015 08:02 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
जंगल से बाहर आने वाले वन्यजीवों का सामना अब सामाजिक वानिकी आसानी से कर सकेगी। डब्ल्यूडब्ल्यूएफ ने वानिकी विभाग को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया, साथ ही जीपीएस सेट प्रदान किए।
विज्ञापन

सामाजिक वानिकी कार्यालय में हुए एक प्रशिक्षण में डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के परियोजना अधिकारी नरेश कुमार लोधी ने कहा कि वन्यजीवों के जंगल से बाहर आने पर सारी जिम्मेदारी सामाजिक वानिकी की होती है। ऐसे में वानिकी विभाग को काफी सूझबूझ से काम लेना चाहिए। उन्होंने वन्यजीवों की पहचान एवं उनकी गतिविधियों पर विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षक जबीर हसन ने वन्यजीवों के जंगल से बाहर आने पर उत्पन्न समस्याएं और उनसे निपटने के तरीके समझाए जबकि रोहित रवि ने जीपीएस उपकरणों की जानकारी एवं कार्यप्रणाली के बारे में बताया। डब्ल्यूडब्ल्यूएफ की ओर से इस मौके पर सामाजिक वानिकी की तीनों रेंज को गश्त के लिए जीपीएस उपकरण वितरित किए। इस मौके पर प्रभागीय निदेशक आदर्श कुमार, रेंजर वीरपाल सिंह, कुंज बिहारी, डब्ल्यूडब्ल्यूफ के कंधईलाल, प्रेमचंद्र सहित कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें