फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान दिवस: चार घंटे चली सुनवाई, निस्तारण महज 20 फीसदी

Tue, 18 Sep 2018 07:23 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की पांच तहसीलों में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में चली चार घंटे सुनवाई के दौरान अफसर महज 20 प्रतिशत शिकायतों का ही निस्तारण कर सके। बीसलपुर तहसील में डीएम ने लोगों की फरियाद सुनीं। पांच तहसीलों में संपूर्ण समाधन दिवस में कुल 135 शिकायतें प्राप्त हुईं हैं।  
विज्ञापन

मंगलवार को बीसलपुर में डीएम डॉ. अखिलेश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में आई 61 शिकायतों मेें अफसर सिर्फ 11 का ही निस्तारण कर सके। शेष शिकायतें निस्तारण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को सौंप दी गई हैं। समाधान दिवस में एसपी बालेंद्र भूषण सिंह, सीएमओ डॉ सीमा अग्रवाल, एसडीएम वंदना त्रिवेदी आदि अधिकारी मौजूद रहे। जिला मुख्यालय तहसील में एसडीएम सदर सौरभ दुबे की अध्यक्षता में समाधान दिवस में 19 में सिर्फ दो शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण किया जा सका। इस मौके पर सदर तहसीलदार विवेक मिश्र आदि मौजूद रहे। पूरनपुर में एसडीएम जेपी चौहान की अध्यक्षता मेें आयोजित समाधान दिवस में 26 शिकायतों में मात्र पांच का ही निस्तारण किया जा सका। माधोटांडा में एसडीएम न्यायिक देवेंद्र प्रताप मिश्र की अध्यक्षता में कुल 19 शिकायतें प्राप्त हुईं। इसमें एक शिकायत का ही अफसर निस्तारण कर सके। इस मौके पर एसडीएम पुष्पा देवरार, तहसीलदार विजय त्रिवेदी, नायब तहसीलदार नरेंद्र कुमार आदि अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। अमरिया में एडीएम राकेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 10 फरियादी शिकायत लेकर पहुंचे इनमें सिर्फ दो शिकायतों का ही निस्तारण हो सका। इस मौके पर सीओ योगेन्द्र सिंह, बीडीओ एके गंगवार, एसडीओ विद्युत विभाग अतुल कुमार आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें