अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रम मौजूद पूर्व सैनिक। स्रोत संगठन
पीलीभीत। कारगिल विजय दिवस पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद द्वारा शनिवार देर शाम एक कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर देश सेवा में दिए गए बलिदानों को याद करने के साथ पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर गंभीर विमर्श हुआ। साथ ही युवाओं को सेना में जाने के लिए प्रेरित करने का संकल्प भी लिया गया। कार्यक्रम में सेना एवं रक्षा सेवाओं से जुड़े अनेक पूर्व सैनिकों सहित कुछ सिविल नागरिकों ने भी भाग लिया।
प्रमुख रूप से कैप्टन गोधनलाल गंगवार, सूबेदार जयपाल, सूबेदार वीरेंद्र प्रसाद, हवलदार संजय कुमार, हवलदार बिजेंद्र पाल सिंह, हवलदार श्री राम, हवलदार महेंद्र पाल, हवलदार दीनानाथ, हवलदार सतीश शर्मा, हवलदार अरविंद गंगवार, हवलदार पुनीत सिंह, सीआरपीएफ के आदित्य शर्मा, हवलदार कश्मीर सिंह, कैप्टन आरके मौर्य, हवलदार अनिल सिंह आदि उपस्थित रहे। संवाद