फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएसवाई में लापरवाही रुकेगा वेतन, डीएम ने दी चेतावनी 

Thu, 18 May 2017 10:21 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में डीएम शीतल वर्मा ने जननी सुरक्षा योजना के लाभार्थियों को माह के अंत तक लाभ न देने पर वेतन रोकने की चेतावनी दी। इस दौरान उन्होंने शत प्रतिशत टीकाकरण करने के भी निर्देश दिए। गांधी सभागार में हुई बैठक में डीएम ने जिले के सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से जुड़े प्रभारी चिकित्साधिकारियों से चालू माह में जन्मे बच्चों के संपूर्ण टीकाकरण की जानकारी ली। उन्होंने सभी एमओआईसी से शत प्रतिशत टीकाकरण कराने के निर्देश दिए। जननी सुरक्षा योजना के तहत लाभार्थियों को लाभ न मिलने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। साथ ही उन्होंने माह के अंत तक लाभार्थियों को लाभ न मिलने पर वेतन रोके जाने की चेतावनी दी। महिला व पुरूष अस्पतालों में मरीजों को दिए जाने वाले भोजन के बारे में भी पूछा। डीएम ने सभी संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की कार्यप्रणाली का लेखाजोखा प्रतिदिन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बीसीजी, हेपेटाइटिस व जापानी इंसेफ्लाईटिस के टीकाकरण पर विशेष ध्यान दिया जाए। जिन ब्लाकों में टीकाकरण का अनुपात कम है उन क्षेत्रों में शेष ध्यान देते हुए शत प्रतिशत टीकाकरण कराया जाना चाहिए। बैठक में सीएमओ डॉ. ओपी सिंह, एडीएम अजयकांत सैनी, मुख्य विकास अधिकारी इंद्रदेव द्विवेदी, एसडीएम श्रृद्धा, एसीएमओ डॉ. एके वर्मा, सीएम चतुर्वेदी समेत सभी प्रभारी चिकित्साधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें