फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ऑडिट रिपोर्ट न भेजने पर सात बीडीओ का वेतन रोका

Wed, 23 Aug 2023 12:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। ऑडिट रिपोर्ट न भेजने पर डीडीओ ने सात क्षेत्र पंचायत अधिकारियों (बीडीओ) का अगस्त माह का वेतन रोक दिया है। उनसे सात दिन में रिपोर्ट देने को कहा है। बीडीओ घोटाले उजागर होने के डर से वर्ष 2010-11 और 2015-16 की ऑडिट रिपोर्ट अधिकारी दबाए बैठे हैं। इसे लेकर ग्राम्य विकास आयुक्त ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

ब्लॉक स्तर पर होने वाले विकास कार्यों की ऑडिट रिपोर्ट में अधिकारी फंसते दिखाई दे रहे हैं। लिहाजा ऑडिट के बाद रिपोर्ट दबा दी गई है। ग्राम्य विकास आयुक्त ने कई बार रिपोर्ट देने के निर्देश दिए, लेकिन बीडीओ ने रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराई। माना जा रहा कि घोटाले छिपाने के लिए ऑडिट रिपोर्ट नहीं भेजी जा रही है। पूरे मामले पर आयुक्त ग्राम विकास ने नाराजगी जाहिर की है।
आयुक्त से कार्रवाई के निर्देश मिलने के बाद जिला विकास अधिकारी हवलदार सिंह ने सातों खंड विकास अधिकारियों के अगस्त माह के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही सभी अकाउंटेंट का भी वेतन रोक दिया गया है। जिला विकास अधिकारी हवलदार सिंह ने बताया विकासखंड पूरनपुर, बीसलपुर, बिलसंडा, अमरिया, बरखेड़ा, ललौली खेड़ा, मरौरी के बीडीओ व अकाउंटेंट का वेतन रोका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें