फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: उद्योग व्यापार मंडल युवा इकाई के नीरज बने जिलाध्यक्ष

Wed, 23 Aug 2023 12:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
उ.प्र उघोग व्यापार प्रतिनि​धि मण्डल ने घो​षित की युवा टीम । संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष अनूप अग्रवाल और जिला महामंत्री शैली अग्रवाल की अध्यक्षता में व्यापार भवन में हुई बैठक में युवा इकाई के पदाधिकारियों की घोषणा की गई। इसमें जिलाध्यक्ष पद पर नीरज मिश्रा का मनोनयन किया गया। अमित अवस्थी को जिला महामंत्री बनाया गया। इसके अलावा मोहित लोधी, ब्राह्मस्वरुप, देवेश कुमार, कौशल कुमार, दीपक गुप्ता को उपाध्यक्ष, रवि राणा को कोषाध्यक्ष, प्रशांत कटियार को मीडिया प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन

मोहम्मद राशिद को मझोला इकाई का अध्यक्ष बनाया गया। नगर की टीम में ऋषभ सिंह अध्यक्ष, गुरनाम सिंह महामंत्री और जयंत कटियार, अरशद अयूब व अनुज त्रिपाठी को उपाध्यक्ष बनाया गया है। जिलाध्यक्ष अनूप अग्रवाल व महामंत्री शैली अग्रवाल ने नवनिर्वाचित युवा जिलाध्यक्ष व महामंत्री को एक महीने के अंदर टीम घोषित करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें