फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शिकायतों का निस्तारण न होने पर अधिशासी अभियंता और डीएसओ का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण समाधान न करने पर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता, जिला पूर्ति अधिकारी के वेतन पर रोक लगा दी गई है। साथ ही तहसील व अन्य स्तर पर 54 अधिकारियों का स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने आइजीआरएस पोर्टल की शिकायताें के निस्तारण की समीक्षा की। समीक्षा में उक्त अधिकारियों की ओर से समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण रूप से निस्तारण नहीं मिला। इसकी वजह से शासन के पूर्व के आदेशों का पालन करते हुए डीएम ने दोनों विभागों के अधिकारियों के वेतन पर रोक लगा दी।
विज्ञापन

वहीं तहसील और ब्लॉक स्तर पर 54 लोगों का स्पष्टीकरण तलब किया है। साथ ही चार अधिकारियों के वेतन पर भी रोक लगाई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें