फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कॉलेज जा रही छात्रा को बाइक सवार ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। कॉलेज जा रही एक छात्रा को यहां एक युवक ने बेवजह पीटा। छात्रा ने रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
विज्ञापन

थाना जहानाबाद क्षेत्र के गांव बरातबोझ की रहने वाली छात्रा संध्या रानी ने थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। तहरीर में बताया कि 26 सितंबर को दिन में करीब एक बजे उसकी मां के मोबाइल नंबर पर कॉल आई कि बेटी को काॅलेज भेज दो। उसके मार्कशीट में कुछ दिक्कत है। करीब डेढ़ बजे वह काॅलेज जा रही थी, इसी दौरान फैजान नाम के युवक ने उसे रोका, न रुकने पर उसको बाइक से टक्कर मार दी और पीटा। मौजूद लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। छात्रा ने थाने पर युवक के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें