पूरनपुर में एसडीएम से मिलने पहुंचे साधु, संत स्रोत : स्वयं
पूरनपुर। शारदा नदी तट पर तीन जनवरी से एक महीने के लिए शुरू होने वाले कल्पवास को लेकर साधु-संतों के प्रतिनिधि मंडल ने एसडीएम अजीत प्रताप से मुलाकात की। घाट पर साफ-सफाई, प्रकाश, पीने के पानी और सुरक्षा व्यवस्था की मांग की। एसडीएम ने व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया।
माघ महीने में शारदा नदी तट पर रमनगरिया बसती है। अनेक साधु-संत नदी तट पर रहकर एक महीने का कल्पवास करते हैं। सोमवार को अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष डॉ. दयाल विश्वास के नेतृत्व मेंं संतों के प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम से मिलकर व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की मांग की। प्रतिनिधि मंडल में साधु- संतों के अलावा धनंजय मिश्रा, गोरक्षा प्रमुख शिवम भदौरिया आदि भी शामिल रहे।