फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साईं बाबा की पालकी यात्रा निकाली

Thu, 30 Jul 2015 11:07 PM IST
Bisalpur
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहल्ला बख्ताबर लाल के साईं शिरडी रक्षा आश्रम से जुड़े साईं भक्तों ने बृहस्पतिवार को नगर में वार्षिक पालकी यात्रा निकाली। साईं शिरडी रक्षा आश्रम से शुरू हुई पालकी यात्रा में सबसे आगे चल रहे ठेले पर साईं बाबा का फोटो रखा हुआ था। उसके पीछे चल रही पालकी में साईं बाबा की प्रतिमा रखी हुई थी। रास्ते में श्रद्धालुओं ने जगह जगह पर पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। डीजे के साथ निकाली गई पालकी यात्रा में बच्चियां नृत्य करती हुई चल रहीं थीं। यात्रा के साथ चल रहा आयोजन समिति का एक कार्यकर्ता प्रसाद बांट रहा था। यात्रा के साथ भारी संख्या में सांई भक्त चल रहे थे। प्रमुख मार्गों से गुजरने के बाद यात्रा पुन: आश्रम पर पहुंचकर समाप्त हो गई। यात्रा की व्यवस्था में आश्रम के प्रबंधक सुभाष सक्सेना, अखिलेश मिश्रा, जितेंद्र मोहन सक्सेना, राजू सक्सेना, अमित कुमार, सुरेंद्र मोहन सक्सेना, अर्जुन, वंश, गुड्डू, नीरज, रजनीश, विवेक, प्रीति, कीर्ति सक्सेना, शिल्पी, रश्मि, जूही, स्नेह लता और नेहा आदि साईं भक्तों का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें