फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: प्रश्नोत्तरी में साधना, मेहंदी में लीलावती को पहला स्थान

विज्ञापन
बीसलपुर के कस्तूरबा गांधी विद्यालय में छात्राओं को दिए गए प्रमाण पत्र । संवाद
विज्ञापन
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में हुआ प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बीसलपुर। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में मंगलवार को जिला स्वास्थ्य समिति एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से कराई गई प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में साधना ने पहले स्थान पर कब्जा जमाया तो मेहंदी में लीलावती ने अव्वल रहीं।

प्रतियोगिता का शुभारंभ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. लेखराज गंगवार ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में साधना पहले और गुंजन दूसरे स्थान पर रहीं। मेहंदी प्रतियोगिता में लीलावती पहले और अनुष्का दूसरे स्थान पर रहीं। वहीं कला प्रतियोगिता में श्वेता ने बाजी मारी। ज्योति ने दूसरे स्थान पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निबंध प्रतियोगिता में प्रांशी वर्मा पहले और अनुपम गंगवार दूसरे स्थान पर रहीं। निर्णायक मंडल में स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. पराग अग्रवाल, डॉ. ललिता रस्तोगी और डॉ. शबीना शामिल रहे। प्रतियोगिताएं विद्यालय की वार्डेन निशा पांडेय की देखरेख में हुई। अधीक्षक ने विजयी छात्राओं का प्रमाण पत्र देकर उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें