बुधवार से शुरू हो रही है परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा, तैयारी में जुटे शिक्षक
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। परिषदीय स्कूलों में कक्षा एक से आठ तक की वार्षिक परीक्षा बुधवार से शुरू हो रही है। परीक्षा के लिए 1.95 लाख प्रश्नपत्र तैयार किए गए हैं। यह प्रश्नपत्र स्कूलों को उपलब्ध करा दिए गए हैं। कक्षा एक के बच्चों को पेपर नहीं दिया जाएगा। इनकी मौखिक परीक्षा होगी।
परिषदीय स्कूलों में पहले 13 मार्च से वार्षिक परीक्षाएं कराने का आदेश जारी किया गया था। बाद में इसे 16 मार्च कर दिया गया। दोबारा संशोधित कर परीक्षा की तारीख 20 मार्च कर दी गई। प्रश्नपत्रों को तैयार करने के लिए कहा गया।
आदेश आने के बाद अलग- अलग कक्षाओं के प्रश्नपत्र तैयार किए गए। अब जिले के सभी कक्षा एक से आठ तक के स्कूलों में प्रश्नपत्र पहुंचा दिए गए हैं। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा की पूरी तैयारी है।