सचिन लायंस, पूरनपुर चैलेंजर्स ने जीते मैच
- फोटो : पीलीभ्ाीत/उत्ततर प्रदेश्ा
पीलीभीत प्रीमियर लीग के दूसरे दिन सचिन लायंस और नाइट पैंथर्स के बीच मैच हुआ। इसमें सचिन लायंस ने नाइट पैंथर्स को तीन रनों से पराजित किया। सचिन लायंस के यूसुफ अंसारी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। दूसरा मैच ब्लू टाइगर्स और पूरनपुर चैलेंजर्स के बीच हुआ। इमसें पूरनपुर चैलेंजर्स ने ब्लू टाइगर को 55 रनों से पराजित कर दिया।
शनिवार को लायंस पैंथर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। सचिन लायंस के ओपनर रनविजय ने 18 और आलोक वर्मा ने तीन रन बनाए। जबकि कप्तान यूसुुफ अंसारी तेरह, निखिल 26, अंकित ने 11 रन बनाए। अन्य कोई खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा नहीं पार कर सका। पूरी टीम 19.4 ओवर में 96 रन बनाई। जवाब में नाइट पैंथर्स की टीम के अजय गौतम 14, सचिन वर्मा 11,पंचम भूषण ने 27 रन का योगदान दिया लेकिन बाद में आए प्लेयर्स तू चल मैं आया की तर्ज पर आउट होते चले गए। सिमरनजीत ने 18 रन बनाकर टीम को संवारने का प्रयास किया। पूरी टीम 20 ओवरों में सिर्फ 93 रन पर ढेर हो गई। इस तरह सचिन लायन्स की टीम तीन रनों से विजयी हो गई। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार कप्तान यूसुफ अंसारी को समाजसेवी अशोक खंडेलवाल और प्रधान संगठन के वीरेंद्र सिंह ध्रुव ने दिया। दूसरे मैच में ब्लू टाइगर्स और पूरनपुर चैलेंजर्स के बीच मैच खेला गया। ब्लू टाइगर्स की टीम के कप्तान हरविंदर मान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाज हिमांशु कुमार 46, करमवीर सिंह 19, रजत चौधरी ने 36 और नाहिद खान ने 22 रनों का योगदान दिया। पूरनपुर चैलेंजर्स ने निर्धारित बीस ओवर में 158 रन बनाकर 159 का लक्ष्य, विरोधी टीम को दिया। ब्लू टाइगर की टीम 55 रनों से पराजित हुई। पूरनपुर चैलेंजर्स के विष्णु ने छह पांच विकेट लिए। उनको मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। संरक्षक भजन सिंह, अमन वर्मा, आशीष मिश्रा, सौरभ पांडेय, नीरज यादव, अशोक सिंह, सुखदेव सिंह और टीमों के आनर्स मौजूद रहे।