पीलीभीत प्रीमियर लीग के छठे दिन सचिन लायंस और पूरनपुर चैलेंजर्स के बीच हुए मैच में सचिन लायंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। इसमें सचिन लायंस ने मैच जीता। दूसरा मैच शेरपुर नाइट राइडर्स और नाइट पैंथर्स के बीच हुआ। शेरपुर नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर बीस ओवर में चार विकेट पर 170 रन बनाए। जवाब में नाइट पैंथर्स की पूरी टीम 18 ओवरों में 93 रन बनाकर आउट हो गई। नाइट राइडर्स ने 77 रन से जीत हासिल की।
स्वामी स्टेडियम एंड स्पोटर्स एकेडमी पर बुधवार सचिन लायंस टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। ओपनर बल्लेबाज रणविजय 22, यूसुफ अंसारी ने 17, निखिल ने छह, आलोक वर्मा ने 33, बृजेश सिंह और राहुल ने तीन-तीन रन बना निर्धारित ओवरों में टीम ने 97 रन बनाए। पूरनपुर चैलेंजर्स के ओपनर बल्लेबाज हिमांशु ने दो, करमवीर सिंह 23, धर्मेंद्र नौ, नाहिद खान, अमृत दीक्षित और विष्णु शर्मा चार-चार रनों का योगदान किया। पूरनपुर चैलेंजर्स के नौ बल्लेबाज दहाई का भी आंकड़ा नहीं छू सके। टीम महज 67 रन पर 18 ओवर में आलआउट हो गई। सचिन लायंस के सौरभ भारती को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। दि किसान सहकारी चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक ए एस. पौरस, एकेडमी प्रबंधक गुरुभाग सिंह, कोच अमन वर्मा ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।
दूसरा मैच शेरपुर नाइट राइडर्स और नाइट पैंथर्स के बीच हुआ। शेरपुर नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। ओपनर बल्लेबाज आशुतोष ने 36, आसिफ ने 19, आकाश कुमार ने सर्वाधिक 75 रन बनाए। टीम ने चार विकेट पर 170 रन बनाया। जवाब में नाइट पैंथर्स की टीम की शुरूआत खराब रही। छह बल्लेबाज दहाई का आकड़ा भी पार नहीं कर सके और पवेलियन लौट गए। जवाब में नाइट पैंथर्स की पूरी टीम 18 ओवरों में 93 रनों पर आल हाउट हो गई। मैन ऑफ द मैच सर्वाधिक 75 रन बनाने वाले आकाश कुमार को दिया गया। मैचों में यूपीसीए कानपुर के पंकज व विकास ने एम्पायरिंग की। कमेंटटर के रूप में हरदीप सिंह व सुमित शर्मा रहे। आशीष मिश्रा, सचिन अग्रवाल, नीरज यादव, सौरभ पांडेय, रवि यादव, रोहन जायसवाल, डा. रेहान खां, डा.आसिफ, कुलवंत सिंह, लखवीर सिंह, सुखदेव सिंह, अशोक सिंह, सतविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।