फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सा धरती भैई हरियावली, जिथ्थे मेरा सतगुरु बैठया

Tue, 05 Jan 2016 11:37 PM IST
majola
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में चल रहे तीन दिवसीय कार्यक्रम का भोग के साथ समापन हो गया। पंजाब से कविशरी जत्थे ने गुरु की महिमा का बखान किया।
विज्ञापन

कस्बे के गुरुद्वारा कलगीधर सिंह सभा में रविवार से चल रहे श्रीअंखड पाठ का भोग पड़ा। इसके बाद पंजाब से आया बीबी बलजिन्दर सिंह गिल बिछोआ के कविशरी जत्थे ने गुरु की महिमा का बखान किया। उन्होंने कहा कि धर्म की खातिर श्री गुरु गोविन्द सिंह जी ने अपना सब कुछ नौछावर कर दिया दिया। धर्म से बढ़ कर और कुछ भी नहीं हो सकता। उन्होंने गुरु के बताये मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर कई संतों ने भी गुरु महिमा का बखान किया। गुरुद्वारा कमेटी की ओर से पंच प्यारे व नगरकीर्तन में सहयोग के लिए पुलिस चौकी प्रभारी रणजीत सिंह सरोपा भेंट कर सम्मानित किया। मुख्य ग्रन्थी कर्म सिंह ने समापन अरदास कराई। इस मौके पर गुरु का लंगर भी चला। यहां सौदागर सिंह, तेजेन्द्र सिंह, दिलबाग सिंह, जसपाल सिंह, चरनजीत सिंह, अमरीक सिंह, जोगिंदर सिंह, गुरमीत सिंह, मंजीत सिंह, सुखविन्द सिंह, कश्मीर सिंह सहित कई लोग थे।

शहर में शुरू हुई प्रभातफेरी
गुरुपर्व के उपलक्ष्य में शहर में मंगलवार से प्रभातफेरी निकलने का क्रम शुरू हुआ। पहले दिन छतरी चौराहा स्थित गुरुद्वारा गुरुनानक दरबार से प्रभातफेरी प्रारंभ हुई जो मधुबन कॉलोनी तक पहुंची। गुरुद्वारा के प्रधान बलवीर सिंह ने बताया कि बुधवार को प्रभातफेरी राजा बाग कॉलोनी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें