अधूरे पड़े विद्युतीकरण को पूरा न कराने से क्षुब्ध गांव दमोपुरा के लोगों ने बिजली विभाग के विरोध में नारेबाजी करके प्रदर्शन किया।
गांव दमोपुरा के तमाम लोग सोमवार को प्राथमिक विद्यालय के पास जमा हुए और बिजली विभाग के विरोध में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि विभागीय अधिकारियों की अनदेखी के चलते उनके गांव का विद्युतीकरण काफी समय से अधूरा पड़ा है। ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति रोष था। ग्रामीणों ने चोतावनी दी कि यदि एक पखवाड़े में अधूरा विद्युतीकरण पूरा नहीं किया गया तो वे बिजली उपकेंद्र पर बेमियादी धरना शुरू कर देंगे। इस मौके पर राजेंद्र, हरप्रसाद, शमसुल, अशोक, पातीराम, गंगासिंह, गंगाप्रकाश, सूरजपाल, अर्जुन, रामस्वरूप, राकेश, रामसरन, रामलली, रामवती, रामबेटी, सोमवती, कल्पना देवी आदि मौजूद रहीं।