फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ड्रोन और बदमाशों की अफवाह से खपरैल गौटिया में हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। कोतवाली के गांव खपरैल गौटिया में सोमवार रात ड्रोन उड़ते नजर आने की सूचना से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने बदमाशों के आने की आशंका भी जताई। गांव में अफरातफरी मच गई। लाठी-डंडों से लैस ग्रामीण सड़कों पर उतर आए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को अफवाहों पर ध्यान न देने के प्रति जागरूक किया। अमरिया और बरखेड़ा क्षेत्र के गांवों में भी ड्रोन की दहशत है।
विज्ञापन

शहर से सटे खपरैल गौटिया में सोमवार देर रात करीब नौ बजे ग्रामीणों ने गांव की आबादी क्षेत्र में गांव के ऊपर ड्रोन उड़ते देखने का दावा किया। गांव की महिलाएं और पुरुष बड़ी संख्या में घरों से बाहर निकल आए। बदमाश होने की आशंका जताकर ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर खेतों की ओर गश्त करने लगे। स्थिति को देखते हुए किसी ने मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ मिलकर पूरे गांव में गश्त की। हालांकि, पुलिस को मौके पर कोई ड्रोन या संदिग्ध व्यक्ति नजर नहीं आया। पुलिस ने गांव में शांति बनाए रखने की अपील की। ग्रामीणों को आश्वस्त करने के लिए रातभर गांव में पुलिस फोर्स तैनात रहा। एक दिन पहले रविवार रात को भी थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के ग्राम बरहा में इसी तरह की अफवाह फैली थी, जहां ड्रोन और बदमाशों के देखे जाने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन

सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि खपरैल गौटिया में ड्रोन उड़ने और बदमाशों की मौजूदगी की कोई पुष्टि नहीं हो सकी। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरी सतर्कता के साथ स्थिति पर नजर रखे हुए है और ग्रामीणों से अपील की है कि अफवाहों से बचें और कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।


आधी रात को ड्रोन उड़ता देख सतर्क हुई पुलिस
अमरिया। गांव जिठनियां निवासी मोहम्मद ताहिर एडवोकेट ने पुलिस को बताया कि गांव में रात करीब 11 बजे किराने की दुकान पर उनके घर सामने गांव के सादिक हुसैन, जाहिद हुसैन, शादाब सलमानी, रेहान, इनायत हुसैन, शमशाद हुसैन, लईक अहमद, अकील खान बैठे बातचीत कर रहे थे। इस दौरान एक ड्रोन उनके मकान के ऊपर लगभग 40 फुट ऊंचाई पर उड़ता दिखा। रात में गांव में आबादी के अंदर ड्रोन उड़ता देख ग्रामीणों ने शोर शराबा किया। तब ड्रोन ऊंचाई पर पहुंचकर गायब हो गया। गांव चठिया नियाज अहमद निवासी तौफीक अहमद ने बताया कि उनके गांव में रात लगभग 12 बजे ड्रोन उड़ता हुआ देखा गया। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमेंद्र कुमार ने बताया कि क्षेत्र में ड्रोन उड़ने को लेकर पुलिस को अलर्ट किया गया है। इसकी जांच कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें