फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास भवन में सामाजिक दूरी की व्यवस्था हुई तार-तार...पीआरडी जवानों की लगी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। कोविड-19 को लेकर प्रशासन रोजाना ही सामाजिक दूरी का पालन करने का पाठ पढ़ा रहा है, मगर सरकारी विभागों में ही इसका पालन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

मामला विकास भवन का है। बुधवार को जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल कार्यालय पर पीआरडी जवान पहुंचे। कार्यालय में पीआरडी जवानों की ड्यूटी निर्गत की जानी थी। कुछ ही देर में पीआरडी जवानों की संख्या बढ़ गई। दोपहर करीब एक बजे विकास भवन की एक गैलरी पीरआरडी जवानों से पट गई। कोरोना संक्रमण का हवाला देते हुए कुछ लोगों ने पीआरडी जवानों से भीड़ न लगाने की बात कही, मगर पीआरडी जवान सटकर खड़े रहे। इसकी जानकारी मिलने पर सीडीओ श्रीनिवास मिश्र ने जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी से नाराजगी जताई। साथ ही तत्काल जवानों को हटाने के निर्देश दिए। इसके बाद प्रादेशिक विकास दल अधिकारी ने खुद पहुंचकर पीआरडी जवानों को हटाया।
विज्ञापन

कोविड-19 के पीआरडी जवानों को कार्यालय न आने के निर्देश दिए गए थे। उन्हें ड्यूटी के संबंध में दूरभाष से जानकारी देने को कहा गया था, इसके बावजूद पीआरडी जवान आ गए। सभी को कार्यालय से हटा दिया गया। - नरेंद्र सिंह, जिला युवा कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें