फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: फर्जी चेक से दो लोगों के खाते से उड़ाए 3.5 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे खाते से उड़ाई गई रकम साइबर सेल ने कराई वापस, केस दर्ज
विज्ञापन


पूरनपुर। गांव जटपुरा के अर्पित सिंह के बैंक खाते से फर्जी चेक तैयार कर धोखाधड़ी कर डेढ़ लाख रुपये और नगर के मोहल्ला बमनपुरी के दलविंदर सिंह के विदेश में रह रहे पुत्र के बैंक खाते से फर्जी चेक के माध्यम से दो लाख रुपये निकाल लिए गए। शिकायत पर साइबर सेल ने दलविंदर सिंह के पुत्र के खाते से हुई ठगी के दो लाख रुपये वापस करा दिए। अर्पित के खाते से उड़ाए गए रुपये वापस नहीं हो सके। दोनों मामलों की पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


गांव जटपुरा के अर्पित सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि एक्सिस बैंक शाखा में उनका खाता है। बैंक खाते से 10 मार्च को डेढ़ लाख रुपये कटने का मेसेज मिला। बैंक शाखा से जानकारी करने पर चेक के माध्यम से डेढ़ लाख रुपये निकालने की जानकारी हुई। उसके पास उस नंबर की चेक बुक नहीं है। घटना की शिकायत उन्होंने साइबर सेल में दर्ज कराई। इसमें कहा कि उनके पुत्र ने पिछले साल 2025 में नई चेकबुक के लिए आवेदन किया था। हालांकि चेक बुक उसे नहीं मिली। इसी तरह मोहल्ला बमनपुरी के दलविंदर के पुत्र गुरजंट गिल के खाते से भी ठगों ने 10 मार्च को ही चेक के माध्यम से दो लाख रुपये उड़ा दिए। गुरजंट गिल को मोबाइल पर आए मेसेज पर जानकारी हुई। उसके पिता ने बैंक शाखा पहुंचकर जानकारी की। तब उसे चेक के माध्यम से धनराशि निकालने का पता चला। गुरजंट ने एनसीआरपी पोर्टल पर इसकी शिकायत दर्ज की। दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया कि अप्रैल में आवेदन किया गया, लेकिन चेक बुक नहीं मिली। साइबर सेल ने धोखाधड़ी कर चेक के माध्यम से गुरजंट के खाते से निकाले गए दो लाख रुपये उसके पिता दलविंदर सिहं को वापस करा दिए। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें