फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सिमरिया के ग्रामीण स्टेडियम के अधूरे काम पूरे कराने को मिले 1.92 करोड़

Wed, 11 Nov 2026 11:58 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पीलीभीत। पूरनपुर विकासखंड के ग्राम सिमरिया महाराजपुर स्थित ग्रामीण स्टेडियम के अधूरे निर्माण कार्य जल्द पूरे होंगे। इसके लिए प्रदेश सरकार ने 192.47 लाख रुपये (एक करोड़ 92 लाख 47 हजार रुपये) की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के प्रयासों और शासन स्तर पर की गई पैरवी के बाद यह मंजूरी मिली है।
गांव में निर्मित ग्रामीण स्टेडियम का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा था। इसके पूरा होने से पूरनपुर क्षेत्र के युवाओं और खिलाड़ियों को स्थानीय स्तर पर खेल सुविधाएं मिल सकेंगी। केंद्रीय मंत्री व स्थानीय सांसद जितिन प्रसाद ने स्टेडियम के शेष कार्यों को पूरा कराने के लिए प्रदेश सरकार के स्तर पर लगातार पैरवी की थी। इसके बाद युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग ने निर्माण कार्य के लिए बजट स्वीकृत किया है।
विज्ञापन

स्वीकृत धनराशि से स्टेडियम में 635.68 मीटर लंबी बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा गेट लगाया जाएगा और आरओ व वाटर प्यूरीफायर की व्यवस्था की जाएगी। परिसर में अर्थ फिलिंग समेत अन्य शेष स्वीकृत कार्य भी कराए जाएंगे। इन कार्यों के पूरा होने से स्टेडियम की आधारभूत सुविधाएं मजबूत होंगी और खिलाड़ियों को बेहतर माहौल मिल सकेगा।
स्टेडियम बनने से पूरनपुर के साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को भी आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। युवाओं को अभ्यास और खेल गतिविधियों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। क्षेत्रवासियों ने इस स्वीकृति पर खुशी जताते हुए केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त किया। उनका कहना है कि जितिन प्रसाद के सांसद बनने के बाद क्षेत्र में युवाओं के लिए खेल सुविधाओं का विस्तार हुआ है। पीलीभीत में हॉकी एस्ट्रोटर्फ का निर्माण हो या सिमरिया में ग्रामीण स्टेडियम का विकास, इनसे खिलाड़ियों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने बताया कि जिले के सर्वांगीण विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और युवाओं के लिए नए अवसर उपलब्ध कराने के प्रयास जारी रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें