फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: युवक को आरपीएफ जवान ने साथी के साथ पीटा, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। मोहल्ला वमनपुरी के सलीम खान की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। सलीम के भाई शाहरुख खां ने पुलिस से शिकायत कर आरपीएफ जवान और अन्य के खिलाफ मारपीट की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में सलीम को आरपीएफ जवान के पकड़ने और दूसरे युवक की ओर से सलीम की पिटाई करते देखा जा रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। पीड़ित के भाई शाहरुख ने पुलिस से शिकायत कर एक घर के चबूतरे पर बैठे सलीम को मारपीट कर जेल भेजने की धमकी देने का आरोप आरपीएफ जवान और उसके साथी पर लगाया।
आरपीएफ इंस्पेक्टर चेतराम मीणा ने बताया कि पूरनपुर स्टेशन पर खड़ी रैक की निगरानी आरपीएफ की टीम कर रही थी। इस दौरान संदिग्ध हालत में पहुंचे सलीम को टोका तो वह भाग खड़ा हुआ। पीछे से पहले आरपीएफ जवान ने उसे पकड़ लिया। इस दौरान पहुंचे किसी युवक ने उसकी पिटाई की है, जो आरपीएफ का नहीं है। सलीम को आरपीएफ चौकी लाया गया। इस दौरान पहुंचे उसके परिजन ने उसके मानसिक बीमार होने की जानकारी दी। इस पर उसके भाई और रिश्तेदार को सुपुर्दगी में दिया गया है। आरपीएफ जवान ने उसकी पिटाई नहीं की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें