फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंडल मार्च निकालकर दी रोहित को श्रद्धांजलि

Mon, 25 Jan 2016 11:11 PM IST
पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग कर्मचारी महासंघ और आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं ने रविवार शाम कैंडल मार्च निकालकर हैदराबाद के छात्र रोहित वैमुला को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान रोहित की मौत के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन को जिम्मेदार ठहराते हुए मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की।  
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च बारह पत्थर चौराहे से पटेल पार्क तक निकाला। पटेल पार्क में हुई बैठक में छात्र रोहित के घरवालों को 50 लाख का मुआवजा देने और हैदराबाद विश्वविद्यालय द्वारा निष्कासित छात्रों को बिना शर्त वापस लेने की मांग की गई। बैठक में महासंघ के जिलाध्यक्ष प्रेम सागर पटेल, चंद्रशेखर गंगवार, रामासरे, महेश पाल, रामप्रसाद, राजकमल, अनिल कुमार, सपना सिंह, भारती गौतम, योगेंद्र सिंह, विकास, नत्थू लाल, अश्वनी कुमार, राजेंद्र प्रसाद, सुरजीत सिंह, अरुण गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें