फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 100 मीटर दौड़ में रोहित और अरीबा ने मारी बाजी

Thu, 16 Oct 2025 11:34 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। महारानी अवंतीबाई जूनियर हाईस्कूल रोहनिया में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के मुकाबलों में विद्यार्थियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी हर्षित शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्राथमिक स्तर की 50 मीटर दौड़ में रोहनिया के मोहित और शिखा ने पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं, दिवाकर और सोनाक्षी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में रोहनिया के रोहित और अरीबा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, चठिया के शिवा और खरगापुर की किरने ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
200 मीटर की दौड़ में रोहनिया के दाताराम और हुमा अव्वल रहीं। वहीं, रोहनिया के उत्तम और चठिया की मुस्कान ने दूसरा स्थान हासिल किया। लंबी कूद में शिवपुरी नवदिया के जयदीप और खरगपुर कला की किरण ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, रोहनिया के उत्तम और वर्षा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कबड्डी में शिवपुरी नवदिया के बालक और रोहनिया की बालिकाओं ने बाजी मारी। खो-खो का मुकाबला रोहनिया के बालकों और बालिकाओं की टीम ने जीता।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक स्तर की 100 मीटर दौड़ में रोहनिया के साहिल और शिवपुरी नवदिया की निराली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
वहीं, शिवपुरी नवदिया के शिवम और रोहनिया की मिनश ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर की दौड़ में शिवपुरी नवदिया के आदर्श और रोहनिया की आरजू ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं, रोहनिया के अयान और शिवपुरी नवदिया की निराली ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

400 मीटर की दौड़ में रोहनिया के दीपक और आरजू अव्वल रहीं। वहीं, रोहनिया के वारिस और हिमांशी द्वितीय स्थान पर रहीं।
600 मीटर की दौड़ में रोहनिया की आरजू ने पहला स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में रोहनिया के हासिब ने पहला और अयान ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें