फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शहर के मुख्य बाजार में सरे राह महिला कर्मचारी से लूट

विज्ञापन
नीतू - फोटो : नीतू
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के मुख्य बाजार में बाइक सवार दो बदमाशों ने पैदल जा रही महिला का पर्स लूट लिया। महिला ने शोर मचाते हुए लुटेरों का पीछा भी किया, लेकिन वह भाग गए। सूचना मिलने पर थाना सुनगढ़ी पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के होली चौराहा निवासी नीतू सिंह पत्नी अधीर पाल सिंह शहर के सराफा बाजार में एक सराफ की दुकान पर काम करती हैं। दुकान बंद होने के बाद वह रात आठ बजे घर पैदल जा रहीं थीं। जैसे ही वह थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के मुख्य बाजार चावला चौराहे पर पहुंची तभी पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनका बैग छीन लिया और चावला चौराहे से गैस चौराहा की ओर भाग गए।
मुख्य बाजार में हुई घटना की सूचना पुलिस को दी गई तो प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नरेश त्यागी, प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी संजीव शुक्ला फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

महिला के मुताबिक- बैग में दो नाक के फूल और कुछ कागज थे। पुलिस ने महिला से घटना के संबंध में जानकारी ली। घटनास्थल मुख्य बाजार का होने के कारण उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष अफरोज जिलानी समेत तमाम व्यापारी नेता मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बाजार में पुलिस की गश्त और कार्यशैली पर सवाल उठाए। पुलिस घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। इंस्पेक्टर सुनगढ़ी संजीव शुक्ला ने बताया कि की जा रही है। जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें