फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: डीवीआर हाथ लगने के बाद भी नहीं खुल सका डकैती का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। किराना व्यापारी सुनील गुप्ता के घर हुई डकैती की घटना का खुलासा डीवीआर मिलने, कई बदमाशों से पूछताछ के बाद भी नहीं हो सका। इसके चलते व्यापारियों में रोष है। अगली रणनीति बनाने के लिए मंगलवार को बैठक का निर्णय किया गया है।
विज्ञापन

30 जनवरी की शाम नगर से करीब तीन किलोमीटर दूर मैगलगंज हाईवे पर गांव रंपुरा में परिवार के साथ दुकान की ऊपरी मंजिल पर रह रहे किराना व्यापारी सुनील गुप्ता और उनके परिजन को बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम दिया गया था। डकैत लाखों रुपये की नकदी, साढ़े चार सौ ग्राम सोना, पांच सौ ग्राम चांदी के आभूषण, दो मोबाइल लूट ले गए थे।
व्यापारी नेताओं के रोष जताने पर सुनील गुप्ता की तहरीर पर पांच डकैतों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई। घटनास्थल का आईजी डॉ. राकेश कुमार ने निरीक्षण कर घटना के शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए। खुलासे के लिए छह टीमें लगाई गईं। पुलिस ने व्यापारी की दुकान में मिले डीवीआर को भी खंगाला। बावजूद उसके हाथ खाली रहे।
विज्ञापन

-
शनिवार को पुलिस को दिया गया समय पूरा हो गया। सोमवार को साप्ताहिक बंदी है। मंगलवार को बैठक बुलाई गई है। बैठक में अगली रणनीति तय की जाएगी।
- हंसराज गुलाटी, प्रांतीय व्यापारी नेता
-
घटना के खुलासे के लिए अब भी सभी छह टीमें काम कर रहीं हैं। कई संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। डीवीआर में मिली फुटेज साफ न होने से डकैतों के चेहरे, कार आदि स्पष्ट नहीं दिखाई दे रही है। शीघ्र ही खुलासे की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

- अलोक सिंह, सीओ पूरनपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें