फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: घर में घुसकर बछड़ा उठा ले गया तेंदुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
कलीनगर। जंगल से बाहर निकला तेंदुआ महाराजपुर गांव में घर में बंधे बछड़े को उठा ले गया। इससे लोगों में दहशत फैल गई। जानकारी लगने के बाद नौजल्हा वन चौकी के वनकर्मियों ने तेंदुए की निगरानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

माधोटांडा का सीमावर्ती गांव महाराजपुर बराही रेंज के नौजल्हा जंगल से सटा हुआ है। गांव निवासी परितोष ने बताया कि बछड़ा घर में बंधा था। आधी रात में तेंदुआ घर में घुस आया। हमला कर बछड़े को मुंह में दबाकर उठा ले गया। बाद में कुछ ही दूरी पर खेत में बछड़े का शव पड़ा मिला।
जानकारी क्षेत्रीय वनकर्मियों को दी गई। हमले को लेकर गांव में दहशत फैल गई। रविवार को टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। तेंदुए के पगचिह्न ट्रेस किए। रेंजर अरुण मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि क्षेत्रीय टीम को ग्रामीणों को जागरूक करने के साथ ही निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें