फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: रोडवेज चालक को पीटकर किया घायल, महिला परिचालक से भी अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। रोडवेज चालक से निजी बस संचालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। वहीं, बस में मौजूद महिला परिचालक के साथ भी अभद्रता की गई। शुक्रवार को चालक-परिचालक ने मामले की शिकायत विभागीय अफसरों से कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

रोडवेज बस चालक योगेंद्र पीलीभीत डिपो पर चालक के पद पर तैनात हैं। वह काशीपुर से पीलीभीत के लिए बस का संचालन करते हैं। बृहस्पतिवार की शाम वह बस को काशीपुर से लेकर पीलीभीत के लिए आ रहे थे। इसी दौरान अमरिया क्षेत्र में सड़क पर काफी गड्ढे होने के कारण वह बस को धीरे-धीरे चला रहे थे। इसी दौरान कुछ दूरी पर खड़ी सवारियों को बैठाने के लिए उन्होंने बस को रोक दिया। पीछे से आ रही एक प्राइवेट बस के चालक और उसके साथियों ने बस को हाथ देकर रुकवा लिया।
आरोप है कि प्राइवेट बस के लोग बस में सवारियों को बैठाने से नाराज थे। विवाद बढ़ने पर आरोपितों ने अपने अन्य साथियों को भी मौके पर बुला लिया। चालक ने बताया कि अन्य पांच से छह लोगों ने उन्हें बस से खींचकर पीटना शुरू कर दिया। इस मारपीट के दौरान योगेंद्र की आंख में गहरी चोट आई। आरोप है कि हमलावरों ने बस में मौजूद महिला परिचालक के साथ भी अभद्रता और बदसलूकी भी की।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। दोनों पक्षों ने आपसी बातचीत के जरिए मामले को सुलझाने और समझौता करने की बात कही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें